अंबेडकर नगर : जनपद में चल रहे भारतीय जनता पार्टी की पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन जलालपुर विधान सभा के जगरदेव बाबा के स्थान पर ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह के संयोजन में सम्पन्न हुआ…पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों का विशेष योगदान है।पंचायत देश के विकास की पहली सीढ़ी है जिसके आधार पर ही विकास की रूप रेखा तय होती है।गांव से ही शहर के विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।उन्होंने कहा कि गांव की विकास में पंचायत प्रतिनिधियों का विशेष योगदान होता है…
पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन के विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने पंचायत प्रतिनिधियों के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधि के विकास कार्यों की वजह से गांव की जनता सुविधा संपन्न होकर खुशहाल जीवन यापन कर पाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों की विकास के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है।देश के बजट का सर्वाधिक अंश गांव की विकास के नाम भाजपा सरकार ने ही किया है।आजादी से लेकर आज तक भाजपा के अलावा अन्य किसी पार्टी ने ग्रामीण इलाकों के विकास पर ध्यान केंद्रित नहीं किया। भाजपा के शासन काल में गांवों का ऐतिहासिक विकास हुआ है…
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को पूरे जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथों पर सुना। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात को भाजपा जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना…
मन की बात को जनपद के बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना।
जलालपुर विधान सभा के पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में प्रमुख रूप से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,युवा मोर्चा जिला महामंत्री संजीव सिंह,राजा राम मौर्य,भाजपा नेता दीपक शुक्ल(मनीष)सहित प्रधान,बी डी सी पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Good blog you have got here.. It’s difficult to find quality writing like yours these days. I truly appreciate people like you! Take care!!