भाजपा नेताओं ने किया निःशुल्क राशन वितरण।
अंबेडकर नगर: अन्न उत्सव के अन्तर्गत प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवम मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उपलब्ध कराए गए गरीब परिवारों को दो गुना निःशुल्क खाद्यान्य,खाद्य तेल,नमक,चना को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों पर रविवार को उपस्थित रह कर भाजपा नेताओं ने निःशुल्क राशन वितरण करवाया।
गौर तलब है कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष की कोरोना महामारी से लेकर आज तक निःशुल्क राशन वितरण गरीब परिवारों को वितरण करवाया जा रहा है। प्रदेश के करोड़ों जरूरत मंद लोग भाजपा सरकार की इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराए राशन को गरीब परिवारों को वितरण किए जाने के बाद लाभार्थियों को बताया कि भाजपा की प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी की केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों और असहायों के सुख और सुविधा के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। भाजपा के शासन काल में कोई भी गरीब बिना भोजन किए भूखा नहीं रह सकता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक के भोजन और सम्मान के प्रति भाजपा सरकार शतत क्रियाशील है।भाजपा सरकार द्वारा उपलब्ध कराए निशुल्क राशन को मीरानपुर के जीत बहादुर जायसवाल की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दुकान पर राशन वितरण करवाने के बाद अकबरपुर नगर पालिका परिषद की चेयर मैन सरिता गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के अन्तिम व्यक्ति तक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के अन्तिम व्यक्ति के उदय को लक्ष्य मान कर उसको समृध्दि शाली बनाने के सपने को साकार कर रही है।
नगर के मीरानपुर में कोटेदार श्री हीरालाल जी के दुकान पर जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने आमिना खातून,गीता देवी,हसीना बानो,सीता देवी,मदन लाल,शांति देवी,सुहेदल आदि लाभार्थियों को बांट कर प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्य मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा गरीबों के लिए संचालित कार्यक्रमों और योजनाओं के बारे में जानकारी दी।भाजपा जिला उपाध्यक्ष सन्तोष कुशवाहा ने अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र के अशरफपुर पचाउख और सूढन तारा में गरीब परिवारों को राशन वितरण करवाया।जिला मंत्री विनय पाण्डेय ने जिला न्यायालय के सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दुकान पर राशन वितरण करवाया।
रविवार को सार्वजानिक वितरण प्रणाली की दुकानों पर प्रमुख रूप से राशन वितरण पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय,विधायक संजू देवी अनीता कमल,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,ज्ञान सागर सिंह,रमाशंकर सिंह,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, रफत एजाज़,सुमन पाण्डेय, मनोज मिश्र,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,अमरेंद्र कांत सिंह, दिलीप पटेल देव,जिला मंत्री संजय सिंह,चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी,पंकज वर्मा,मनोज गुप्ता गुड्डू,दिलीप तिवारी,संजीव मिश्र,रवि सिंह चौहान,रणंजय सिंह, गौरव श्रीवास्तव,अभिषेक निषाद, राजाराम मौर्य,आनन्द श्रीवास्तव, सदा राम वर्मा,महेन्द्र प्रताप वर्मा, पंकज प्रजापति,ज्ञानेन्द्र सिंह आदि ने रहकर निःशुल्क राशन वितरण करवाया।
buy lyrica 150mg – order pregabalin 150mg generic lyrica 150mg drug
But wanna remark that you have a very nice internet site, I enjoy the style and design it actually stands out.