चुनाव से पहले कैप्टन का बड़ा दांव, बताई अपनी रणनीति।
रिपोर्ट: अनुष्का सिंह
चंडीगढ़: इन दिनों पंजाब में होने वाले चुनाव का खूब हल्ला मचा हुआ है। सब राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी राजनीति चमकाने में लगी हुई है। इसी बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव से पहले बड़ा दाव चला है।
दरअसल आज यानी के सोमवार को अमरिंदर सिंह ने एक चुनावी प्रेस कान्फ्रेंस करी। जिसके जरिये कैप्टन ने अपनी पार्टी की चुनावी रणनीति के बारे मे बताया। साथ ही कॉन्फ्रेंस में उन्होंने किसान आंदोलन के मुद्दे पर भी बात कर अपना रुख साफ किया।
कैप्टन ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में गठबंधन के लिए हमारी दो पार्टियों से बातचीत अभी चल रही है। हम अपनी जान लगाकर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस की सरकार जाएगी और जनता कांग्रेस को जवाब देगी। उन्होने कहा कि हमारा लक्ष्य पंजाब विधान सभा चुनाव में जीत हासिल करना है और हम जीतेंगे।
अमरिंदर सिंह ने आगे बताया कि जनता के साथ मजाक हो रहा है। उन्होने कहा कि इस वक्त पंजाब की कांग्रेस सरकार बहुत सारी घोषणाएं करने मे लगी हुई है। लेकिन ये जनता के साथ एक तरह का मजाक है क्योंकि आचार संहिता लागू होने में सिर्फ 10-15 दिन ही बचे हैं। उन्होने बताया कि जो लोग उनकी विचारधारा के साथ हैं हम उन्हें वे अपनी पार्टी में लेंगे या उनके साथ गठबंधन करेंगे। साथ ही उनका कहना था कि घोषणापत्र के 92 फीसदी वादे तो मैंने मुख्यमंत्री रहते ही पूरे कर दिए थे। अब नई घोषणाएं करके क्या होगा?
इसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों की ओर रुख करते हुए कहा कि किसानों ने साफ किया है कि किसी राजनीतिक पार्टी के साथ नहीं जाएंगे। ये उनके और केंद्र सरकार के बीच का मुद्दा है। यहां अवैध खनन होता था जिसके चलते मैंने इसे रोकने के लिए टास्क फोर्स बनाई थी। साथ ही कैप्टन ने कहा कि पंजाब के ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों से हमें बड़ी संख्या में लोगों का सपोर्ट मिल रहा है। कहा कि जनता हमारे साथ है, हम चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी।
आपको बता दे कि अमरिंदर सिंह का बिक्रम सिंह मजीठिया पर कहना था कि आप किसी को ऐसे ही गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं। अगर आपको किसी को गिरफ्तार करना है तो आपके पास उसके खिलाफ सबूत भी होने चाहिए।
lyrica 150mg cost – pregabalin 150mg cheap cheap lyrica 75mg