दही चमकाएगी आपका भाग्य, दही से करें बस ये एक काम…
Report By- Vanshika Singh
खाने के साथ दही चमकाएगी आपका भाग्य… दही हरेगी आपके संकट…दही करेगी शारीरिक और मानसिक कष्ट को दूर….क्या आपको पता है कि दही खाने के साथ शुक्र के कमजोर प्रभाव को भी दूर करती है… संकट किसी भी रुप में आ सकता है…. चाहे वह शारीरिक हो या मानसिक… दोनों ही कष्ट इंसान को अंदर ही अंदर खोखला कर देते हैं…
संकट को पालना सबसे बड़ा नुकसान होता है, इसलिए सकंट मुक्ति के प्रयास जरूर करने चाहिए…. और महाकाल की कृपा से इन्हीं संकटों को दूर करने की हम कोशिश करते हैं… दवा और दुआ के साथ कुछ उपाय करने से कभी भी पीछे न रहें… ऐसा करने से ग्रहों के कुप्रभाव को कम किया जा सकता है… लाल किताब में ऐसे कई सटीक उपाय बताए गए हैं, जो इंसान के कष्ट को हरने वाले होते हैं… दही को भी एक ऐसा तत्व लाल किताब में माना गया है, जो कष्टों से मुक्ति दिलाने वाला होता है… ये तो आप सभी जानते हैं कि दही हर शुभ कार्य का हिस्सा होता है…
वहीं लाल किताब में दही स्नान का जिक्र किया गया है… दही स्नान इंसान के संकट को हर लेती है… बता दें कि पुराने समय में राजा-महाराजा भी दही से स्नान करते थे और दही से स्नान करने के पीछे कई मकसद हुआ करते थे…. दरअसल दही से स्नान करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है…शुक्रवार के दिन दही स्नान करने के कई फायदे हैं… दही में पाया जाने वाला प्रो-बॉयोटिक बैक्टिरिया खाने ही नहीं शरीर पर लगाने पर भी बहुत फायदा देता है… साथ ही ज्योतिष में भी दही का प्रयोग उत्तम माना गया है… प्रभु के पंचामृत में दही होती है और उन्हें भी दही स्नान कराया जाता है… दही संकट हरने वाला होती है, इसलिए दही किसी भी शुभ कार्य पर जाने से पहले खाई जाती है… अगर शुक्र पहले, पांचवें, आठवें और दसवें भाव में हो तो शुक्र का प्रभाव सही नहीं माना जाता है…
शुक्र अगर कमजोर है तो जातक के सभी तरह के सुख और सुविधाओं नष्ट हो जाते हैं… वहीं वैवाहिक जीवन भी सही नहीं रहता… मानसिक और शारीरिक कष्ट का कारण भी शुक्र ही होता है…. कमजोर शुक्र जातक को कभी भी शारीरिक समस्याओं से मुक्त नहीं होने देता… यही नहीं शुक्र के साथ अगर राहु या मंगल भी हो तो शुक्र के प्रभाव कम हो जाते हैं…. ऐसे में दही के उपाय शुक्र को मजबूती दे सकते हैं…. जिन लोगों को शुक्र के कमजोर होने से कष्ट मिल रहा उन को हर शुक्रवार को अपने शरीर पर अच्छे से दही का लेप करना चाहिए और उसके बाद स्नान करना चाहिए….
साथ ही शुक्रवार का व्रत रखें और इस दिन खटाई न खाएं… ऐसा करने से शुक्र ग्रह को मजबूती मिलेगी और कष्ट कम होते जाएंगे… वहीं शुक्र की कमजोरी से त्वचा रोग भी होते हैं, लेकिन दही से ये रोग दूर होंगे और शुष्क त्वचा मुलायम बनेगी… धन-संपत्ति प्राप्ति और धन हानि से बचने के लिए दही में इत्र डालकर नहाना चाहिए… शुक्र की कमजोरी से गुप्तांग रोग भी होते हैं…. ऐसे में दही खाना और लगाना दोनों ही बहुत कारगर होता है…दही स्नान करने से जातक को पत्नी सुख और वैभव की प्राप्ती होती है…
[…] […]