Edited By: Sandhya Joshi
नई दिल्ली: खुद का मकान हो ये हर व्यक्ति का सपना होता हैं और वही घर स्वर्ग जैसा सुंदर बन जाये ये चाहत होती हैं। जब हम घर लेते है तो बहुत सारे ख्वाब होते है कौनसा रंग करवाये, बैडरूम कैसा होगा, रसोई और बालकनी कैसी हो ये सब बातो पर हमारा ध्यान जाता हैं। लेकिन दिशा वास्तु को हम लोग नजरअंदाज कर देते हैं। घर में सकारात्मकता बनी रहे और वास्तु दोष ना हो उसके लिए हमें ध्यान देना होगा।
आज हम आपको बताएंगे घर में रसोई कैसी होनी चाहिए। ये वो जगह है जहां परिवार के सभी सदस्यो के लिए खाना बनता हैं। कहते है जब हम अच्छा खाना खाते है तो हमारे अंदर सकारात्मक विचार आते हैं। वहीं अगर रसोई घर में किसी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा होती हैं तो हमारा स्वास्थ्य भी खराब हो जाता हैं। तो चलिए जानते है रसोईघर वास्तु के बारे में –
-रसोई आग्नेय कोण,दक्षिण-पूर्वद्ध जिससे मुख्य द्वार भी कहा जाता है वहां पर सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
-गैस का चूल्हा या स्टोव प्लेट-पफार्म के दक्षिण और पूर्व के मध्य कोणीय स्थान में दोनों तरफ से कुछ इंच जगह छोड़कर रखना चाहिए।
-वाश बेसिन जहां तक हो सके खाना बनाने के प्लेट पफार्म के ईशान कोण में होना चाहिए। घर के पूर्व और उत्तर के बीच ईशान कोण होता है।
-पानी के बर्तन भी ईशान या उत्तरी भाग में होना चाहिए।
-दक्षिणी और पश्चिमी भाग में उपयोगी वस्तुएं जैसे- मसाले, अनाज आदि को रखना अच्छा होता हैं।
-टूटे हुए उपकरणों और बर्तनों को या तो तुरंत ठीक करवाएं या फिर उन्हें घर से बाहर कर दें।
order lyrica generic – buy pregabalin 75mg pregabalin 150mg canada