शरीर के इन हिस्सों पर तिल, आपको बनाता है भाग्यशाली!
Today Dharam: हर इंसान के शरीर पर कहीं न कहीं तिल (Moles On Body) होता है… समुद्र शास्त्र अनुसार तिलों से भी व्यक्ति की लाइफ के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है…ये तो सभी जानते हैं कि तिल काले, भूरे और लाल रंग के होते हैं… तिल शुभ है या अशुभ इस बात का पता उसके मौजूदा स्थान से लगाया जा सकता है… क्योंकि तिल का संबंध हमारे भाग्य से भी होता है… तो चलिए आज आपको बताते हैं शरीर पर कौन से तिल भाग्यशाली माने जाते हैं… समुद्र शास्त्र के अनुसार जिस किसी के कंधे पर तिल होता है उसे अपने जीवन में बहुत मान-सम्मान प्राप्त होता है…
किसी व्यक्ति के हाथ की बाजू के पास तिल का होना भी सौभाग्य और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है… ऐसे व्यक्ति जीवन में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं… पेट के बीच में तिल हो तो ऐसा व्यक्ति बहुत ही संपन्न और भाग्यशाली होता है… किसी व्यक्ति के सीने पर तिल है तो व्यक्ति बहुत ही धनवान होता है… वहीं माथे पर दाहनी ओर तिल का होना सुख और समृद्धि लाता है… भौंहों पर तिल का होना काफी शुभ माना गया है… ऐसे व्यक्तियों के पास धन भी पर्याप्त रहता है… महिलाओं की नाक पर तिल होना भाग्यशाली की निशानी है…और ठोडी पर तिल होने पर व्यक्ति के पास हमेशा धन बना रहता है…
जिन लोगों को पेट और हृदय के ऊपर तिल होता है उनकी किस्मत चमकती है… वहीं पैर में तिल का निशान होने से करियर में अच्छी सफलता हासिल होती है… हाथों की अनामिका अंगुली पर तिल के होने से धन और यश की कभी कमी नहीं होती… सबसे छोटी अंगुली पर तिल के होने से व्यक्ति यशस्वी बनता है…. जिनकी हथेली के बीच में तिल हो तो वो व्यक्ति भाग्यवान होता है… पीठ पर तिल होना भी शुभ माना गया है…
ऐसे व्यक्ति खूब पैसा कमाते हैं लेकिन उसे जमकर खर्च भी करते हैं.. जिन लोगों की अनामिका उंगली पर तिल होता है उनके जीवन में लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है… महिलाओं की बांयी भुजा पर तिल होने से पुत्र और धन की प्राप्ति होती है… दाहिने भुजा पर तिल महिला को धनवान बनाता है… अगर व्यक्ति के सीने के बीच में तिल हो तो वो उसे भाग्यवान बनाता है…. कनपटी यानी कान के पास वाले हिस्से में तिल का होना शुभ माना जाता है…. इस तिल के होने का मतलब है कि आपको जीवन में सभी सुख सुविधाएं हासिल होंगी….
नोट- (Disclamer: यहां दी गई पूरी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Today Xpress इसकी पुष्टि नहीं करता है)
यह टॉपिक आपको पंसद आएगा…
दही चमकाएगी आपका भाग्य, दही से करें बस ये एक काम…
[…] […]