लड़की के छेड़छाड़ में मिली तालिबानी सजा!
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के मूंढापांडे थाना इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे 3 लड़कों को लड़की के छेड़छाड़ के आरोप में तालिबानी सजा दी जा रही है। दरअसल उन लड़को को पेड़ से बांधकर लकड़ी से बुरी तरह पीटा जा रहा है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 3 लड़कों को छेड़छाड़ के आरोप में पीड़ित युवती द्वारा लड़कों की पिटाई की जा रही है।
बता दे कि वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में मुरादाबाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपीयों को गिरफ्तार किया जिसके बाद दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मूंढापांडे थाने में तहरीर दी है । साथ ही लड़कों को तालिबानी सजा दे रहे दो आरोपियों को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।