ठेका प्रथा को हटाने की मांग पर हुआ आंदोलन, 750 कर्मचारीयों ने की हड़ताल…
Report By- Vanshika Singh
मध्य प्रदेश- मध्य प्रदेश के बुरहानपुर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने आंदोलन कर नगर निगम में ठेका प्रथा को हटाने और सभी को नियमित करने की मांग को लेकर किया आंदोलन शुरु किया गया.
शहर भर में करीब 750 कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं. जिससे शहर की सफाई व्यस्था चरमरा गई है. वहीं इन सभी कर्मचारियों की मांग है कि नगर निगम से ठेका प्रथा बंद हो और सभी कर्मचारियों को कलेक्टोरेट के हिसाब से पेमेंट की जाए.
जो की नगर निगम के खाते से सीधे मिल सके जिससे ठेकेदार जो मनमानी कर भ्रष्टाचार कर रहा है उस पर रोक लगाई जा सके, वहीं कर्मचारियों की माने तो ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों का पीएफ और अन्य सुविधाएं भी नहीं दी जा रही और ठेकेदार इसमे भ्रष्टाचार कर प्रतिमाह लाखो रुपये कमा रहा है जिसके विरोध में सभी ने कलेक्टर कार्यालय पहुचकर कलेक्टर परिसर में जमीन पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया.
pregabalin sale – order lyrica 75mg order lyrica 150mg for sale